{"_id":"65e68d76740aa5459400f18a","slug":"tragic-accident-in-farrukhabad-bolero-and-truck-collide-head-on-three-killed-and-four-injured-two-referred-2024-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन की मौत और चार घायल
Tue, 05 Mar 2024 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:42 AM IST
सार
Farrukhabad News: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के पास देर रात तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में बरात से लौटते समय शाहजहांपुर थाने के नौगवां मुबारकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुबह करीब पांच बजे लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यहां कलान के लक्ष्मणपुर निवासी रामदीन (72), भउआ नगला निवासी रजनीश (25) को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल कलान के ही गांव अब्दुल्लानगर निवासी नेता (40) को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में तीन मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घायल अब्दुल्लानगर के रवित कुमार (24), प्रेमपाल (45), शीलचंद्र (45) और लक्ष्मणपुर के रमेश का इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर प्रेमपाल व शीलचंद्र को रेफर कर दिया गया। कलान थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।