फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic stopped in Akbarpur for Union Minister's roadshow, people struggling with jam

केंद्रीय मंत्री के रोड शो के लिए अकबरपुर में रोका आवागमन, जाम से जूझे लोग

Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped in Akbarpur for Union Minister's roadshow, people struggling with jam
अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। केंद्रीय मंत्री के रोड शो के चलते गुरुवार को अकबरपुर कस्बे में ओवरब्रिज, माती रोड, स्टेट बैंक रोड, सर्विस लेन में भीषण जाम लग गया। इससे लोग घंटों जाम में परेशान होते रहे। वहीं, पुलिस कर्मी वाहनों को निकलवाने में पसीना बहाते रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रोड शो के चलते गुरुवार को ओवर ब्रिज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ आए वाहन ओवर ब्रिज के आसपास खड़े हो गए। इससे वाहनों की लाइन लग गई। वहीं, रोड शो के चलते ओवरब्रिज के पास माती रोड का आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

इससे माती रोड में भी वाहन फंस गए। इसी तरह से सिकंदरा, रनियां से आने जाने वाली सर्विस लेने में भी यातायात रोका गया। कस्बा के मुख्य चौराहे के सभी रास्ते बंद हो गए। स्टेट बैंक रोड की तरफ केंद्रीय मंत्री का काफिला जाने पर रूरा की तरफ से वाहन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रूरा रोड पर पुलिस ने वाहनों को रोका। कस्बे के अंदर रोड शो पहुंचने पर वाहन निकलने शुरू हुए तो जल्दबाजी में कई गाड़ियां आड़ी तिरछी फंस गईं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जाम के चलते कस्बे के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित रहा। दो घंटे बाद कस्बा का यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed