फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic restored on Delhi Howrah rail route after 27 hours, trains passed on Kashan

दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर 27 घंटे बाद यातायात बहाल, काशन पर गुजारी गईं ट्रेनें

Sun, 17 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic restored on Delhi Howrah rail route after 27 hours, trains passed on Kashan
कानपुर देहात में हादसे के बाद रेल रूट बहाल होने पर गुजरती ट्रेन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास कानपुर की तरफ जा रही खाली मालगाड़ी शुक्रवार तड़के डिरेल हो गई। रफ्तार तेज होने से मालगाड़ी काफी दूर तक घिसटने के बाद तीन हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीच के 24 वैगन पलट गए। कई वैगन तालाब व अप ट्रैक पर जा गिरे, जिससे ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। डीआरएम प्रयागराज ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। ट्रैक दुरुस्त कराकर अप लाइन पर करीब 20 घंटे तो डाउन लाइन पर करीब 27 घंटे बाद यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन

टूंडला से कानपुर की तरफ जा रही खाली मालगाड़ी जीएन 155 शुक्रवार की तड़के अंबियापुर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। इसी बीच करीब 3:59 बजे बोगी के पहियों से अचानक तेज आवाज आने की जानकारी पोर्टर घनश्याम ने अंबियापुर स्टेशन मास्टर पवन कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर चालक दल ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। तेज झटके के साथ डिरेल हुई मालगाड़ी के बीच के 24 वैगन घिसटने के बाद पलट गए। करीब तीन वैगन उछल कर अप लाइन व पांच वैगन तालाब में जाकर गिरे। तेज धमाका सुनकर पास की बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में करीब सौ मीटर पटरी उखड़ गई। जबकि ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ फंफूद व रूरा समेत जीआरपी झींझक मौके पर पहुंची। रेल आपातकालीन सेवा विभाग (एआरटी) के प्रमुख नितिश गुप्ता की अगुवाई में पहुंची रेल कर्मचारियों की टीम राहत कार्य में जुट गई। रूरा रेलवे स्टेशन से डीजल इंजन भेजा गया। इससे शंटिंग कराकर क्षतिग्रस्त मालगाड़ी को ट्रैक से हटाया गया।
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा दोपहर में मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। क्रेन व अन्य मशीनों के जरिये क्षतिग्रस्त वैगन को ट्रैक से दूर हटाया गया। ओएचई व सिग्नल आदि की मरम्मत का कार्य पूरी रात चला। अप रूट को रात में ही दुरुस्त करा लिया गया। रात 12:19 बजे स्पेशल ट्रेन को करीब 20 किमी प्रति घंटे की गति से गुजारा गया।

वहीं डाउन ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब सात बजे जयपुर प्रयागराज एक्सप्रेस को धीमी गति से गुजारा गया। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि फिलहाल ट्रेनें काशन पर गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed