{"_id":"6a4968f8335d19030b01930c","slug":"traffic-on-the-roads-surged-as-soon-as-the-exam-ended-resulting-in-a-one-hour-traffic-jam-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-145267-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षा छूटते ही सड़क पर बढ़े वाहन, एक घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षा छूटते ही सड़क पर बढ़े वाहन, एक घंटे रहा जाम
Sun, 05 Jul 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के आरपीएस इंटर काॅलेज में टीईटी परीक्षा का केंद्र था। शनिवार को पहली पाली की संपन्न होने के बाद दोपहर को परीक्षार्थी व उनके अभिभावक वापस लौटे। सड़क पर एकाएक वाहनों के बढ़ने से शिवली-रूरा मार्ग पर 12 बजे के करीब जाम लग गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे यातायात सामान्य हो सका।
दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों की गाड़ियों की भारी भीड़ एक साथ छूटने से रूरा-शिवली मार्ग में कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग में जाम लगना शुरू हुआ। ओवरब्रिज तक वाहनों का काफिला लग गया। इस दौरान रूरा सीएचसी की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी आकर जाम में फंस गई। बाजार के पास दुकान किए दुकानदारों ने वाहनों को आगे-पीछे कर जाम खुलवाने की कोशिश की। एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया।
जाम में फंसे राहगीर जजमुइया गांव निवासी राकेश दीक्षित व इकघरा गांव निवासी अंकित सिंह के अलावा सिथमरा गांव निवासी अनोखे शुक्ला ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस के बीच तेज धूप में जाम में फंसे रहने से परेशानी हुई। जिम्मेदार लोगों ने इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की। यातायात प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि यातायात के दो कर्मी लगाए गए थे लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लगा था। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ।