फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic in charge insulted auto driver in Kanpur DM made him special guest

Kanpur: ट्रैफिक प्रभारी ने ऑटो चालक को किया अपमानित, डीएम ने बना दिया विशिष्ट अतिथि…पढ़ें मामला

Sat, 25 Jan 2025 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jan 2025 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: डीएम ने चालक को समझाकर सम्मानित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने मौके पर ही चालक से इच्छा मृत्यु का कार्यक्रम निरस्त करने का पत्र लिखवाया। साथ ही चालक को 26 जनवरी को कलक्ट्रेट में झंडारोहण के लिए सुबह आठ बजे आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Traffic in charge insulted auto driver in Kanpur DM made him special guest
डीएम से शिकायत करता ऑटो चालक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में एक ऑटो चालक ने जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह से 26 जनवरी को इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की बात कही तो वे हतप्रभ हो गए। डीएम ने कारण पूछा, तो ऑटो चालक ने बताया कि ट्रैफिक प्रभारी ने बिना वजह उन्हें मारा और अपमानित किया है। इस पर डीएम ने पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

साथ ही, ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित करते हुए सम्मानित करने की बात कही। नौबस्ता क्षेत्र के हनुमंत विहार के रहने वाले ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने डीएम को बताया कि 30 दिसंबर को नौबस्ता चौराहा से बारादेवी की तरफ से ऑटो लेकर जा रहा था। तभी नौबस्ता चौराहा पर कुछ ई-रिक्शा चालक सवारी भरने के चक्कर में खड़े थे।

विज्ञापन

मोबाइल से फोटो खींची और धमकी दी
उनके पीछे मेरा ऑटो था। मैंने कई बार हॉर्न दिया पर चालकों ने ई-रिक्शा नहीं हटाए। इसी बीच यातायात प्रभारी ईश्वर सिंह आए और उन्होंने मुझे जोर से डंडा मारा। ऑटो के पर्दे फाड़ दिए। ऑटो चालक ने कहा कि हमने आगे ई-रिक्शा खड़े होने की बात कही तो उन्होंने गाली-गलौज की। मोबाइल से फोटो खींची और धमकी दी। मैंने ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इच्छा मृत्यु का कार्यक्रम निरस्त करने का पत्र लिखवाया
इसलिए मुझे 26 जनवरी को फूलबाग में गांधी प्रतिमा के पास इच्छा मृत्यु की अनुमति दें। यह बात सुनकर डीएम ने चालक को समझाकर सम्मानित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने मौके पर ही चालक से इच्छा मृत्यु का कार्यक्रम निरस्त करने का पत्र लिखवाया। साथ ही चालक को 26 जनवरी को कलक्ट्रेट में झंडारोहण के लिए सुबह आठ बजे आमंत्रित किया। यह आमंत्रण पत्र एसीएम चार ने चालक को उसके घर पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed