{"_id":"5889a58b4f1c1b380fcf5038","slug":"traffic-diversion-will-be-today-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 मैचः कानपुर में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 मैचः कानपुर में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 26 जनवरी गुरुवार को टी-20 मैच के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने बताया कि ग्रीनपार्क के चारों तरफ नाकेबंदी करने के साथ ही सुबह 10 बजे से मैच खत्म होने तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान पासधारक वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे।
अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। दर्शकों को पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करना होगा। यहां है मेन डायवर्जन रेवथ्री चौराहे से ग्रीन पार्क की तरफ जाने वाले वाहन दाहिने मुड़कर आभा नर्सिंगहोम की तरफ जाएंगे, वहां से बाएं मुड़कर चुन्नीगंज, कर्नलगंज चौराहा होते परेड-फूलबाग की तरफ जाएंगे। रेव थ्री चौराहे से केवल टिकट या फिर पासधारक ही ग्रीनपार्क की तरफ जा पाएंगे। यहां रहेगी वाहनों पर रोक ग्वालटोली व टैफ्को तिराहे से केवल वाहनपास धारकों को ग्रीनपार्क की तरफ एंट्री मिलेगी।
पार्किंग स्थल- टेफ्को गेस्टहाउस परिसर और जीएम आवास, टेफ्को आवासीय परिसर मिलन गेस्ट हाउस के सामने, गोल्डी मसाले वालों का ग्राउंड। मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड, कचहरी रोड पर केवल टिकट और पास दिखाने पर ही वाहनों को एंट्री मिलेगी। सामान्य ट्रैफिक बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा। पार्किंग स्थल- चेतना चौराहे के पास जीएनके ग्राउंड पर या व्यायामशाला रोड पर बायीं तरफ। किला तिराहे से केवल टिकट और वीआईपी पास वालों को ही अपने वाहन ले जाने की छूट मिलेगी। पार्किंग वाहन डीएवी ग्राउंड और ओईएफ ग्राउंड पर पार्क होंगे। बड़ा चौराहे से चेतना चौराहे, कचहरी के लिए केवल पास और टिकट वालों के ही वाहनों को एंट्री मिलेगी।