{"_id":"6920d8581ca300bd5302be1e","slug":"traffic-constable-on-duty-beaten-uniform-torn-kanpur-news-c-362-1-akb1003-135799-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल को पीटा, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल को पीटा, फाड़ी वर्दी
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के दासू कुआं चौराहा में ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल को एक ही परिवार के दो पुरुषों के साथ तीन महिलाओं व अन्य लोगों ने सरेराह पीटकर वर्दी फाड़ दी। फोन भी तोड़ दिया। थाना पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दासू कुआं चौराहा पर जाम लगने की वजह से शुक्रवार सुबह 11 बजे यातायात पुलिस के कांस्टेबल सूरज कुमार तैनात थे। इस दौरान नशे में धुत घाटमपुर नौरंगा निवासी पेट्रोल पंपकर्मी अशोक कुमार गुप्ता चौराहे के पास पड़ा हुआ था। यह देखकर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सूरज के पास आया और जमीन पर पड़े व्यक्ति को लेकर अभद्र व्यवहार करने लगा। यह देख मोटरसाइकिल सवार के परिवार की ही पास में खड़ीं तीन महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने कांस्टेबल के साथ हाथापाई की। कांस्टेबल ने मोबाइल से यूपी-112 को सूचना देने का प्रयास किया तो मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। वहीं, मारपीट के दौरान कांस्टेबल की नाक से खून भी आ गया।
इसी बीच राहगीर दिलीप ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे तो कांस्टेबल ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। इधर, थाना पुलिस के साथ ही यूपी 112 की पुलिस भी पहुंच गई और सभी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों और कांस्टेबल का कांशीराम ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
--
महिला ने मारा था पहला थप्पड़
कानपुर देहात के मूसानगर निवासी संतोष कुमार शुक्ला के परिवार में किसी का किदवईनगर स्थित बसंत उद्यान में गायत्री परिवार में जनेऊ कार्यक्रम था। सिद्दार्थनगर निवासी स्वाति शुक्ला, दीप्ति पांडेय, अन्नपूर्णा पांडेय शामिल होने आए थे। सभी मिठाई लेने दासू कुआं गए थे। वहीं, दीप्ति ने संतोष के साथ नोकझोंक देखकर कांस्टेबल को पहला थप्पड़ मारा था जबकि राहगीर किदवईनगर वाई ब्लॉक निवासी संतोष बाजपेयी भी घटना में शामिल है। इधर, कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट के दौरान चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान तमाम लोगों ने अपने मोबाइल से पूरे घटना का वीडियो बनाया। इसे सोशल मीडिया में वायरल भी किया है।
--
ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को पीटा गया। तहरीर पर हनुमंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्जकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात