{"_id":"6ad9186fdae2a9155e02c422","slug":"traders-oppose-divider-get-work-halted-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159169-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डिवाइडर के विरोध में उतरे व्यापारी, काम कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डिवाइडर के विरोध में उतरे व्यापारी, काम कराया बंद
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम की इंटरलॉकिंग चार माह में उखाड़ कर सड़क चौड़ीकरण किए जाने का विजयनगर के व्यापारियों ने विरोध जताया। दशहरा की छुट्टी पर लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार मरियमपुर चौराहे से विजयनगर तिराहा रोड तक डिवाइडर के लिए खोदाई करने पहुंचे तो व्यापारियों ने विरोध कर काम रुकवा दिया। ठेकेदार से ही खोदी गई सड़क को फिर भरवाया।
विजयनगर से लेकर मरियमपुर चौराहा तक नगर निगम ने करीब नौ माह पहले डेढ़ करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था। करीब चार माह बाद ही पीडब्ल्यूडी ने यहां सड़क चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया और इंटरलॉकिंग उखाड़ दी। इस कार्य में सड़क को दोनों ओर करीब एक मीटर चौड़ा करने के साथ ही डिवाइडर भी बनाने का प्रस्ताव है। इस पर सात करोड़ 28 लाख खर्च आएगा। व्यापारी शुरू से ही इस कार्य का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार जेसीबी लेकर पहुंचे और विजयनगर के पास सीएल नर्सिंग होम से डिवाइडर बनाने के लिए सड़क खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता अमित खत्री, शिव कुमार गुप्ता आदि पहुंचे और डिवाइडर बनाने का विरोध कर काम रुकवा दिया। बताया कि डिवाइडर बन जाने से बड़ी गाड़ियों में माल लोड-अनलोड करने में दिक्कत होगी। इसका असर व्यापार पर पड़ेगा। हंगामा देख ठेकेदार ने काम रुकवा दिया और खोदी गई सड़क को मिट्टी डालकर पाट दिया, समतरीकरण भी कर दिया। इस दौरान व्यापारी राजीव खुल्लर, अशोक पमनानी, विजय चौरसिया , विनय, संदीप आदि भी मौजूद रहे।
वार्ड- 69 के पार्षद अरविंद यादव ने बताया कि लगतार इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नया बना नाला तोड़ दिया, उसमें मिट्टी भर दी, इंटरलॉकिंग उखाड़कर ले गए। डेढ़ करोड़ का कार्य बर्बाद कर दिया। इस मार्ग पर कई चौराहा और कट है। अभी बड़े ट्रक मोड़ने में दिक्कत होती है, जब डिवाइडर बना देंगे तो ट्रक मुड़ ही नहीं पाएंगे। अगर यह काम नहीं रोका गया तो पार्षद ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।