फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders expressed happiness over the formation of Board of Trade, said- possibilities of better development in business will be explored

Kanpur: बोर्ड ऑफ ट्रेड के गठन पर व्यापारियों ने जताई खुशी, कहा- व्यापार में बेहतर विकास की संभावनाएं तलाशी जाएंगी

Wed, 13 Jul 2022 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 02:40 PM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने व्यापार विकास और संवर्धन परिषद का विलय कर एक बोर्ड ऑफ ट्रेड का गठन किया है। इसमें कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। 

विज्ञापन
Traders expressed happiness over the formation of Board of Trade, said- possibilities of better development in business will be explored
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने व्यापार विकास और संवर्धन परिषद का विलय करके बोर्ड ऑफ ट्रेड का गठन किया है। इसमें कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल को सदस्य मनोनीत किया है। कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि बोर्ड के बनने से घरेलू एवं वैश्विक व्यापार में बेहतर विकास की संभावनाएं तलाशी जा सकेंगी।

विज्ञापन

बोर्ड आसानी से सरकार तक पहुंचा सकेगा अपनी बातें
व्यापारियों का कहना है कि बोर्ड ऑफ ट्रेड के गठन से केंद्र सरकार की औद्योगिक नीतियों में उद्यमियों की सलाह भी शामिल हो सकेगी। इससे व्यवसायियों की राह आसान होगी। साथ ही, बोर्ड से अपनी बातों को आसानी से सरकार तक पहुंचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन

वहीं, कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ ट्रेड का गठन देश के घरेलू और वैश्विक व्यापार में बेहतर विकास की संभावनाएं तलाशने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed