फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   traders besieged the deputy CM over government flaws

यूपी: मंडी शुल्क में बढ़ोतरी समेत सरकारी खामियों पर व्यापारियों ने डिप्टी सीएम को घेरा

Wed, 04 Sep 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
traders besieged the deputy CM over government flaws
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंडी शुल्क की बढ़ोतरी सहित कई मामलों को लेकर शहर के व्यापारियों ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। मंगलवार शाम को मर्चेंट चैंबर में आयोजित कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने व्यापारियों ने सरकारी खामियों को रखा।
विज्ञापन


बढ़ती मंदी को लेकर भी आवाज उठाई। भाजपा के पूर्व सांसद और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक श्याम बिहारी मिश्रा ने तो यहां तक कह दिया कि इस सरकार में मिलावट के नाम पर घूसखोरी बढ़ती जा रही है। श्याम बिहारी ने उप मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा कि एक करोड़ पर दो प्रतिशत बढ़ाया गया मंडी शुल्क एक प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन


कहा कि इस व्यवस्था को एक वर्ष तक प्रयोग के तौर पर देखा जाए, यदि सरकार को ठीक लगता है, तो अपने हिसाब से विचार करने पर स्वतंत्र है। इस मौके पर सांसद सत्यदेव पचौरी ने भी व्यापारियों का समर्थन करते हुए डिप्टी सीएम से मंडी शुल्क में कमी करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि केंद्र सरकार से जुड़ी व्यापारियों की जो भी मांगे हैं, उसे लोकसभा में भी उठाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शुल्क कम करने की मांग कैबिनेट में रखेंगे। बताया कि व्यापारियों की पूर्व में रखी गई जो भी मांगें थीं, उसे 90 प्रतिशत तक सुलझा लिया गया है।


इस मौके पर युवा उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से उप मुख्यमंत्री को पर्यावरण का संदेश देने के लिए नीम का पौधा भी भेंट किया गया। डिप्टी सीएम ने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाया। कहा कि व्यापारी किसी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed