{"_id":"6ab5321bcaed41907f0d1269","slug":"tractor-trolley-splits-in-two-on-the-tracks-kalka-muri-and-superfast-trains-forced-to-stop-en-route-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमा रेल संचालन: ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कालका-मुरी और सुपरफास्ट को रास्ते में रोकना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमा रेल संचालन: ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कालका-मुरी और सुपरफास्ट को रास्ते में रोकना पड़ा
Thu, 24 Sep 2026 07:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी रेलवे क्रॉसिंग के फाटक नंबर 75डी पर बृहस्पतिवार शाम मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दो हिस्सों में बंटकर रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा। इस दौरान कालका-मुरी और जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को स्टेशन से आगे चकेरी की ओर रोकना पड़ा। ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्रॉसिंग पार करते समय मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक खराब होकर दो हिस्सों में बंट गई। ट्रैक के बीच ट्रॉली फंसने से रेल प्रशासन को संचालन रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रॉली हटाने की कवायद शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद इसे ट्रैक से हटाया जा सका, जिसके बाद रेल संचालन बहाल हुआ। रेल यातायात प्रभावित होने से स्टेशन के पास खड़ी ट्रेनों में बैठे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। उधर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से चकेरी क्रॉसिंग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटना की सूचना आरपीएफ को दी गई।