फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor overturned uncontrolled in dense fog in orai, three died and one injured

Orai Accident News: घने कोहरे में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन की मौत और एक घायल

Sun, 01 Jan 2023 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 04:23 PM IST
सार

कदौरा थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Tractor overturned uncontrolled in dense fog in orai, three died and one injured
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा अब काल बनने लगा है। उरई तहसील के कदौरा क्षेत्र में घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

वहीं मौत की खबर से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में खेत से हरी मटर तोड़कर और उसका कांटा करवाकर तीन किसान घर वापस लौट रहे थे। तीनों अपने घर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तभी इटौरा बबीना मार्ग पर दादूपुर और कुआं खेड़ा के बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जब रात 12 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के मृतकों में शामिल हैं ये
मृतकों में कुआं खेड़ा निवासी भूरे पाल (50) पुत्र राम नारायण, प्रताप सिंह (55) पुत्र स्व. कृपाल सिंह और लोकेंद्र कुशवाहा (26) पुत्र कमलेश मिस्त्री शामिल हैं। वहीं, मनोज कुशवाहा हादसे में घायल हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए किसानों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed