फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tractor overturned in banda sixteen injuring

नाबालिग तेज रफ्तार में चला रहा था ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर पलटा, सोलह श्रद्धालु घायल

Sun, 09 Oct 2016 11:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
tractor overturned in banda sixteen injuring
डेमो
बांदा के गिरवां में खत्री पहाड़ से विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 17 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को कानपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। ट्रैक्टर चला रहे नाबालिग चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के नांदन मऊ गांव से लगभग 30 श्रद्धालु शनिवार रात विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने ट्रैक्टर से गए थे। रविवार सुबह लौटते समय स्योढ़ा तिराहे के पास टेंपो को ओवरटेक करने में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे श्रद्धालु गिर गए और उनमें चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। 
विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस नहीं आई तो लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल पुनिया को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। बदलुवा और काशी प्रसाद को चोट ज्यादा लगने से जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों का कहना था कि ट्रैक्टर नाबालिग चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed