{"_id":"61c62560594b1c0c833c92a8","slug":"tractor-overturned-after-hitting-a-divider-on-the-highway-driver-dies-one-injured-akbarpur-news-knp6715282101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात में अभिषेक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के थनवापुर में हाईवे पर शुक्रवार भोर आलू लदे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार आलू बेचने जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा।
अमौली कुर्मियान निवासी सुरेश कटियार का पुत्र अभिषेक (25) ट्रैक्टर चलाता था। वह शुक्रवार भोर में परिवार के उमेश का आलू ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदाकर चकरपुर मंडी जा रहा था। इस दौरान उमेश भी उसके साथ था। कानपुर इटावा हाईवे पर थनवापुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर बिहारघाट चौकी प्रभारी रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। अनहोनी पर मां विद्यापति, भाई संदेश व बहन सोनम बिलखने लगीं।
विज्ञापन
पिता सुरेश कटियार ने बताया कि अभिषेक अविवाहित था। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल उमेश को जिला अस्पताल भेजा। वहीं अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डेरापुर थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से गिरी बोरियां हटवा दी गई। हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।