{"_id":"5d492fd68ebc3e6ccd347819","slug":"tractor-accident-with-car-mother-and-son-died-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, मां बेटे की मौत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, मां बेटे की मौत तीन घायल
Tue, 06 Aug 2019 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
टैक्ट्रर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नजदीक घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में मूसानगर रोड पर शीतलपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घाटमपुर के गड़ाथा गांव निवासी स्व. जयविजय सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुमन का 40 वर्षीय पुत्र सर्वेश लखनऊ के गोमतीनगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था और केबलिंग ठेकेदार की कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
इन दिनों केबलिंग का काम घाटमपुर में होने के कारण सर्वेश मूसानगर में ही था। सर्वेश सोमवार को मां को डॉक्टर के पास कार से कानपुर ले गया था। उसके साथ 17 वर्षीय पुत्र आशू, मूसानगर के मित्र 40 वर्षीय पप्पू और 30 वर्षीय बबलू भी गए थे।
विज्ञापन
देर रात मूसानगर लौटते समय शीतलपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चला रहे सर्वेश और ठीक पीछे बैठीं मां सुमन गंभीर रूप से जख्मी होकर फंस गई। कार में सवार आशु, पप्पू और बबलू भी जख्मी हो गए।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। कार को गैस कटर से कटवाया गया। जिसके बाद उसमें फंसे सर्वेश व सुमन को निकाला गया लेकिन इससे पहले ही मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।