{"_id":"68530b587c86d8454a0c07f7","slug":"tourists-did-not-come-in-summer-now-barbary-lions-will-be-seen-less-in-rain-kanpur-news-c-216-1-etw1002-126921-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गर्मी में पर्यटकों नहीं पहुंचे अब बारिश में कम दिखेंगे बब्बर शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गर्मी में पर्यटकों नहीं पहुंचे अब बारिश में कम दिखेंगे बब्बर शेर
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी के बीच सफारी में पर्यटकों की संख्या काफी कम रही। मई की अपेक्षा जून में काफी कम पर्यटक सफारी पहुंचे। मानसून आने पर सफारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन इन दिनों बीच बब्बर शेरों की आवाजाही कम हो जाएगी। ऐसे में पर्यटकों के लिए शेरों को देखना आसान न होगा।
जून में पारा 42 डिग्री तक पहुंचने से आमजन के साथ ही वन्यजीव भी झुलस रहे थे। तपिश की वजह से पर्यटक भी कम आ रहे थे। 11 मई को जहां 344 पर्यटक सफारी पहुंचे वहीं एक माह बाद 11 जून को सिर्फ 206 पर्यटक आए। 12 मई को सोमवार को साप्ताहिक अवकाश था। 12 जून को सिर्फ 192 और 13 जून को 175 पर्यटक ही आए।
बारिश होने के बाद बब्बर शेर कम छोड़े जाएंगे। ऐसे में शेरों को देखने आने वाले पर्यटक प्रतिदिन शेर नहीं देख सकेंगे। सफारी निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि गर्मी में पर्यटकों की संख्या कुछ कम हुई थी। अब मौसम सही हुआ है तो पर्यटक बढ़ने की उम्मीद है। बताया कि बारिश के दिनों में मिट्टी गीली हो जाती है जो शेरों के पंजों में फंस जाती है। इससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में शेरों को नहीं छोड़ा जाता है।