फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tourist from West Bengal died in Mahoba Accident, bike collided with a pile of stones due to fog

Mahoba Accident: पश्चिम बंगाल के पर्यटक की हादसे में मौत, कोहरे के चलते पत्थर के ढेर से टकराई बाइक

Wed, 04 Jan 2023 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

श्रीनगर-नौगांव मार्ग से झांसी जाते समय इमिलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें घने कोहरे के चलते सड़क किनारे लगे पत्थर के ढेर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के पर्यटक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tourist from West Bengal died in Mahoba Accident, bike collided with a pile of stones due to fog
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर निकले पश्चिम बंगाल के पर्यटक की बुधवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो से जनपद झांसी के ओरछा जा रहे पर्यटक की बाइक श्रीनगर-नौगांव मार्ग पर इमिलिया गांव के पास कोहरे के चलते सड़क किनारे लगे पत्थरों के ढेर से टकरा गई।

विज्ञापन

दूसरी बाइक से चल रहे साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पर्यटक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जनपद नादिया के नसीरकुली निवासी नेपाल बिस्वास (42) और गौरव मंडल नए वर्ष पर बुंदेलखंड के भ्रमण पर निकले थे।
विज्ञापन

दो दिन खजुराहो में बिताने के बाद दोनों पर्यटक अलग-अलग बाइकों से जनपद झांसी के ओरछा धाम जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे नेपाल बिस्वास की बाइक इमिलिया गांव के पास सड़क किनारे लगे पत्थरों के ढेर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे साथी के आगे निकलने पर जब उसने नेपाल को आते नहीं देखा तो वापस लौटा। जहां नेपाल घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल नेपाल को जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed