फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   top news of 14 districts of central up with kanpur

सेंट्रल यूपी: उन्नाव कोर्ट में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी सहित इन खास खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Fri, 30 Aug 2019 05:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
top news of 14 districts of central up with kanpur
सेंट्रल यूपी की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूपी में कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की नवनिर्वाचित राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने सड़क किनारे पड़े घायलों को तड़पता हुआ देखा तो उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इसी के साथ उन्नाव कोर्ट में विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पांच अलग अलग मामलों में सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उन्नाव कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई। इसी के साथ अन्य खबरें भी सुर्खियों में रहीं। 
विज्ञापन


यूपी: डीबीएस कॉलेज में प्रोफेसरों के बीच चली कुर्सियां तो छात्राें ने किया प्राचार्य का घेराव
यूपी के कानपुर में गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग के दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। एक कुर्सी महिला प्रोफेसर के पैर पर गिरी। बेहोश होने पर उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इसी घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया। छात्राें ने प्राचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन


यूपी: हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट
एचआईवी संक्रमित और बेहोश रोगी के बेड पर दूसरे रोगी को लिटाए जाने को लेकर हैलट के मेडिसिन वार्ड में गुरुवार को तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट हो गई। वार्ड में बहुत देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सीनियर डॉक्टरों के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन मरीज को बेहोशी की हालत में कहीं और लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटा, तीन घायल
यूपी के इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 120 पर गांव नगला सवी के सामने बीती रात एक कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवीण कुमार पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी पाली भरथना जिला इटावा अपने साथ ही सत्यम यादव रोहित सिंह यादव के साथ लखनऊ से वापस अपने घर भरथना जा रहे थे।

यूपी: मंदाकिनी में भक्तों ने लगाई डुबकी, मेला देखने गए एक श्रद्धालु की मौत
यूपी के चित्रकूट में अमावस्या मेले में आये श्रद्धालु नन्द लाल निवासी मंडवा हमीरपुर की मेला घूमकर अपने घर जाते समय कर्वी चित्रकूट स्टेशन से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चले कि चित्रकूट में भदई अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदनाथ पर्वत की परिक्रमा करते हैं।

यूपी: पानी की टंकी पर चड़े युवक ने की पुलिस से ये मांग, बोला नहीं तो कूद जाऊंगा
कानपुर देहात में झींझक सीएचसी परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़े मानसिक विक्षिप्त युवक ने पुलिस को खूब छकाया। राम लिखा अंगौछा की मांग करते हुए पानी की टंकी से कूदने की चेतावनी देता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से नीचे उतरने को कहा तो युवक ने राम नाम लिखा कुर्ता व अंगौछा की मांग की। साथ ही उसने कपड़े न मिलने तक टंकी से उतरने से मनाकर दिया।


यूपी: बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त को ग्रामीणों ने किया लहूलुहान
यूपी के उन्नाव में अजगैन थाना क्षेत्र के मिश्री गंज और माखी थाना क्षेत्र के बौनामाऊ गांव में गुरुवार रात 25 से 30 वर्षीय दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। इस दौरान दोनों युवक ग्रामीणों से खुद को पीटे जाने की वजह ही पूछते रह गए। कुछ बुद्धिजीवी ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed