फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Took a pledge to follow in the footsteps of Bhamashah

Kanpur News: भामाशाह के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 30 Jun 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow in the footsteps of Bhamashah
दानवीर भामाशाह की जयंती मनाते व्यापारी। - फोटो : संवाद
कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से गुमटी स्थित होटल में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस दिन को व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें व्यापारियों को पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



प्रतिनिधि मंडल ने यूपी किराना सेवा समिति के बिंदा प्रसाद तिवारी, कानपुर आयरन और मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन तुलसानी, महामंत्री विवेक मिश्र, फजलगंज आयरन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल और होटल उद्यमी देशदीप वाधवा को पगड़ी, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कई वर्षों की मांग के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार ने भी भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने कहा कि व्यापारियों को भामाशाह कहा जाता है और ये उपाधि हमें भामाशाह के कार्यों से मिली थी। महामंत्री महेश सोनी, अजय बाजपेई, संजय सिंह भदौरिया, विजय गुप्ता गोरे, राजकुमार भगतानी, चंद्राकर दीक्षित, जितेंद्र सिंह, गुलशन आनंद, अब्दुल वाहिद, विनायक पोद्दार, अरविंद गुप्ता, आनंद शुक्ला, केके गुप्ता, अरहरुद्दीन, तरुण जखोदिया, अनुराग साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed