फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tomato Price Hike, rain has increased the price, is being sold at Rs 200 per kg, know the condition of other

‘फलों के राजा’ से महंगा है ‘टमाटर’: बरसात ने बढ़ाए भाव...बिक रहा है 200 रुपये किलो, जानिए अन्य सब्जियों का हाल

Sun, 02 Jul 2023 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

Tomato Price: बाजार में टमाटर की बढ़ी कीमत ने सबको चौंकाकर रख दिया है। वहीं, अन्य सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। टमाटर 200 रुपये किलो, धनिया चार सौ रुपये किलो और अदरक 250 रुपये किलो में बिक रही है।

विज्ञापन
Tomato Price Hike, rain has increased the price, is being sold at Rs 200 per kg, know the condition of other
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बरसात ने टमाटर के साथ ही सभी प्रमुख हरी सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। सब्जियों में पेस्टीसाइड के ज्यादा उपयोग होने और उनके भीगने से खराब भी हो रही हैं। एक सप्ताह पहले तक 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का भाव दो सौ रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन

हरी धनिया चार सौ रुपये किलो और अदरक 250 रुपये किलो में बिक रही है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आगे भी टमाटर महंगा ही बिकेगा। बरसात बढ़ने के साथ हरी सब्जियां और महंगी हो सकती हैं। प्याज के दाम भी आने वाले दिनों में तेज हो सकते हैं।
विज्ञापन

आढ़ती सौरभ पांडेय ने बताया कि थोक में ही टमाटर 75 से 80 रुपये किलो में हैं। सारा टमाटर बेंगलुरू से आ रहा है। प्रति दिन 10 ट्रक टमाटर आ रहा है। एक ट्रक में एक हजार क्रेट टमाटर आता है। एक क्रेट में 25 किलो टमाटर होता है। पहले चौबेपुर क्षेत्र से स्थानीय टमाटर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पानी भरने से नहीं हो रही है तुड़वाई
वो बरसात के बाद आना बंद है। इसी तरह कटरी में लगने वाली लौकी, तरोई, भिंडी की फसल खराब हो गई है। इसके अलावा खेतों में पानी भरने से सब्जियों की तुड़वाई नहीं हो रही है और खराब हो रही हैं। इसके अलावा जो सब्जी आ रही है।

अन्य राज्यों से आ रही हैं सब्जियां
वो बाहर के राज्य जैसे इंदौर, बेंगलुरू, शाजापुर, नासिक से आ रही है।  वहां का माल भाड़ा भी अधिक होता है। इसके चलते भी भाव बढ़ रहे हैं। आढ़ती हरिशंकर ने बताया कि थोक में आलू 11-12 रुपये किलो है। जबकि प्याज 10 से 17 रुपये किलो में है।

10 से 15 फीसदी खराब हो रहा है माल
प्याज की फसल खराब है। ऐसे में आने वाले समय में भाव में तेजी दिख सकती है। हालांकि अभी भाव स्थिर चल रहे हैं। फुटकर में अच्छा प्याज 20 से 25 रुपये किलो है। बारिश के कारण सब्जी आने जाने में 10 से 15 फीसदी खराब हो रही है। अमूमन पांच फीसदी सब्जी खराब होती।

23 जून को सब्जियों के फुटकर दाम

  • टमाटर 80 से 100
  • कद्दू 30
  • लौकी 30
  • भिंडी 40
  • तरोई 60
  • परवल 80
  • आलू 20
  • अदरक 150 से 200
  • प्याज 20
  • करेला 30
  • शिमला मिर्च 60
  • गाजर 60

एक जुलाई को सब्जियों के फुटकर दाम

  • टमाटर 200
  • कद्दू 40
  • लौकी 40
  • भिंडी 40-50
  • तरोई 60
  • परवल 80
  • आलू 20
  • अदरक 250
  • प्याज 20-25
  • करेला 60
  • शिमला मिर्च 80
  • गाजर 60

सलाद से टमाटर गायब
कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसाेसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि रेस्टोरेंट और होटलों में सलाद से टमाटर गायब है। भाव तेज होने के कारण ग्राहक की मांग पर ही अलग से शुल्क के साथ टमाटर सलाद में दिया जा रहा है।

टमाटर व दूसरी सब्जियों के तने काफी मुलायम होते हैं, ऐसे में यदि कई दिन तक खेतों में पानी भरा रहता है तो वे सड़ जाते हैं। दूसरी वजह यह है कि खेतों में पानी भरे होने के कारण फसलों को निकालने में भी देरी हो जाती है, जिससे सब्जियांं खेतों में ही सड़ जाती हैं। इससे भी आवक कम हुई है।  -डॉ. एसएन पांडेय, कृषि व मौसम वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed