फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   toll plaza

टोल पर भारी पुलिस बल तैनात, 24 घंटे मजिस्ट्रेट ड्यूटी

Sat, 12 Dec 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
toll plaza
बारा टोल प्लाजा पर जवानों को कदमताल करवाते डीएम मौजूद एसपी, एसडीएम व सीओ। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत टोल प्लाजा फ्री करने की धमकी किसान नेताओं ने दी है। शुक्रवार को जिले के बारा टोल प्लाजा पर पूरी चौकसी बरती गई। वहां बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने पुलिस जवानों को टोल पर परेड कराई। टोल प्लाजा पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट ड्यूटी अग्रिम आदेशों तक लगा दी गई है।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में पूरे देश में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर वाहनों से टैक्स वसूली का विरोध करने का ऐलान किसान नेताओं ने किया है। इसकी तैयारी में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, कोतवाल तुलसीराम पांडेय भारी पुलिस बल लेकर सुबह टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां डीएम व एसपी ने पुलिस जवानों को टोल पर कदम ताल कराई। साथ ही टोल पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दिल्ली जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। टोल पर किसी भी तरह का उपद्रव नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने टोल प्लाजा पर 24 घंटे दो-दो मजिस्ट्रेट की संयुक्त ड्यूटी लगाई है। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक बीएसए व जिला कृषि अधिकारी तैनात रहेंगे। रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक खनन अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम, सुबह आठ से शाम 4 बजे तक डीपीओ तैनात रहेंगे। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर चौकसी बरती जा रही है। टोल पर भारी पुलिस बल तैनात कर वहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

- बारा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। भाकियू नेताओं ने 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट मुख्यालय में बैठक करने के निर्देश दिए हैं। कार्यकर्ताओं को निर्धारित तिथि में कलक्ट्रेट बुलाया गया है। फिलहाल जिले से कई कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन तिवारी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed