{"_id":"691b616dc70d8341dd0e54a1","slug":"told-wife-on-phone-that-i-was-coming-five-minutes-later-news-of-mothers-death-etawa-news-c-216-1-etw1002-133554-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी से फोन पर बोला कि आ रहा हूं, पांच मिनट बाद आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी से फोन पर बोला कि आ रहा हूं, पांच मिनट बाद आई मौत की खबर
विज्ञापन
चकरनगर। ट्रेन में समोसा बेचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर शरीर पांच टुकड़े में बंट गया और उसकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पत्नी सोमता ने बताया कि हादसे से लगभग पांच मिनट पहले पति से फोन पर बात हो रही थी। उन्होंने यह कहा कि खाना बनाओ, आ रहा हूं। दोबारा कॉल मिलाने पर पुलिस ने फोन उठाया। पांच मिनट में ही मौत की खबर मिली। मौके पर पहुंची तो जूतों को देखकर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
वीरेंद्र सिंह (40) निवासी सोनेपुरा गांव सहसों इटावा स्टेशन पर समोसा बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाता था। रोज की तरह वह रात करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म से दूसरी ओर जाने के लिए पटरी पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पहचान न होने पर पुलिस ने युवक के मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाया गया। इस बीच युवक की पत्नी की कॉल आ गई। फोन रिसीव करने पर पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी और मौके पर बुलाया। पत्नी ने पति की पहचान की।