{"_id":"69f9079bdc3643cfad095faf","slug":"toilets-were-built-without-approval-two-secretaries-were-removed-for-non-payment-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1512608-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना स्वीकृति बना दिया शौचालय, भुगतान न करने पर दो सचिवों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना स्वीकृति बना दिया शौचालय, भुगतान न करने पर दो सचिवों को हटाया
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर ब्लॉक के चकरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बिना अनुमति के सामुदायिक शौचालय बनवा दिया गया। बिल पास न करने पर एक के बाद एक कर दो सचिवों का तबादला कर दिया गया। पहले से शौचालय होने के बावजूद 17 लाख से बना यह दूसरा शौचालय जिले में चर्चा का विषय है।
निर्माण से पहले कार्ययोजना, एस्टीमेट और तकनीकी-वित्तीय स्वीकृति के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। निर्माण के बिल सचिवों के पास पहुंचे तो उन्होंने भुगतान से इन्कार कर दिया। शिकायत पर डीपीआरओ मनोज कुमार ने जांच कराई। भुगतान न होने पर दो सचिवों का तबादला तक कर दिया गया। वर्ष 2023-24 में शुरू हुए निर्माण को जनवरी 2024 में सचिव राकेश झा ने रुकवा दिया था।
प्रधान की नाराजगी पर डीपीआरओ ने जांच कराई और सचिव राकेश झा को हटा दिया गया। उनकी जगह सचिव शैली राठौर को तैनात किया गया। इनके भी भुगतान से इन्कार करने पर तीसरे सचिव को नियुक्त किया गया। बीते दो वर्ष से अधिकारी इस निर्माण का भुगतान कराने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी और सीडीओ तक शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हुआ। यह सामुदायिक शौचालय दो वर्ष से शोपीस बना खड़ा है।
विज्ञापन
वर्जन
सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट पर सचिवों को हटाया गया था। हालांकि, इसकी कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। - मनोज कुमार, डीपीआरओ