{"_id":"59873e964f1c1bb9658b49d2","slug":"today-sisters-to-tie-rakhi-on-brothers-wrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें, जानें शुभ मुहूर्त का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें, जानें शुभ मुहूर्त का समय
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन आज सोमवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधेंगी तो भाई उनकी रक्षा करने का वचन देंगे। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार खरीदारों से गुलजार रही। बंदी के दिन भी दुकानें खुलीं और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है। इसके चलते रविवार को लोगों ने राखी, मिठाई व अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की। शहर के धवनरोड, बड़े चौराहे, छोटे चौराहे व अन्य प्रमुख बाजारों में खासी भीड़ रही। बहनों ने जहां भाइयों के लिए राखियां खरीदीं, वहीं भाई भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदते देखे गए। विश्वेश्वर मार्केट की गिफ्ट शॉपों में पुरुषों की भीड़ रही। बड़े चौराहे पर लाइन से राखी की दुकानें सजी थीं।
मिठाई दुकानों पर रही भीड़
शहर के अधिकांश मिठाई दुकानदारों ने पहले से ही मिठाई का स्टॉक कर लिया था। रविवार को बाहर तक स्टाल लगाकर दुकानदारों ने रंग-बिरंगी मिठाइयां सजाईं थी। देरशाम तक दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। खोए की बर्फी व मिक्स मिठाई की मांग सबसे ज्यादा रही। गिनेचुने लोगों ने ही काजू की बर्फी की खरीदारी की।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर भी भरे रहे
रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं की भीड़ से शहर के ब्यूटी पार्लर भरे रहे। नव विवाहिताएं सजने-संवरने में आगे रहीं। ब्यूटी पार्लरों में पहुंचकर महिलाओं, युवतियों ने भी मेहंदी व फेशियल कराया।
वाहनों के लिए खूब हुई मारामारी
पर्व पर भाइयों के घर जाने को महिलाएं वाहनों के लिए भटकती रहीं। जो भी वाहन आए वह पहले से ही खासे भरे रहे। रेलवे व बस स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ रही।
चौराहों पर रहे जाम के हालात
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई व राखी खरीदने के लिए बाजार पहुंचे लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए। परिणाम यह हुआ कि शहर के छोटे चौराहे से लेकर बड़े चौराहे तक जाम की चपेट में रहे। वाहन धीमे-धीमे आगे बढ़ते रहे। जाम में फंसकर लोग बेहाल नजर आए।
चाइनीज राखियों के बहिष्कार की अपील
इस रक्षाबंधन पर व्यापारियों व नागरिकों से चाइनीज राखियों व वस्तुओं के बहिष्कार की खूब अपील की जा रही है। कहा कि चीन लगातार धमकी दे रहा है। आम जनता द्वारा खरीदा और बेचा गया सामान चीन को व्यापारिक लाभ पहुंचाता है। ऐसे में जागरूक नागरिक चीन की वस्तुओं का उपयोग बंद करने का संकल्प लें और समाज के लोगों को जागरूक करें। इस दौरान मंच जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, युवा प्रभारी नितेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया रक्षा पर्व
सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षापर्व मनाया गया। इस मौके पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके कुसुम ने कहा कि कोई भी भाई भौतिक रीति से अपनी बहन की रक्षा करने में समर्थ नहीं है। यदि ऐसा होता तो समाज में नारी उत्पीड़न, दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं नहीं होती। कहा कि वास्तव में रक्षाबंधन का संबंध आत्मिक स्नेह का है और बंधन मर्यादाओं का है।
शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से
उन्नाव के भिनकीपुर स्थित हनुमान मंदिर के आचार्य ब्रह्मचारी रामस्वरूपजी महाराज ने बताया इस बार रक्षाबंधन पर्व पर सूतक लगने और उसके पूर्व उदया तिथि में भद्राकाल होने से शुभ मुहूर्त का समय कम हो गया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भद्रारहित पूर्णिमा में करने का विधान है। रक्षाबंधन के दिन सोमवार को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक भद्रा है। भद्राकाल में यह पर्व मनाने पर दोष लगता है। भद्राकाल समाप्त होने पर सुबह 10:30 बजे से 1:59 मिनट तक ही राखी बांधने का योग है। उन्होंने बताया दोपहर 2 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा जो 9 घंटे तक रहेगा। इस दौरान सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण रात्रि 10:53 बजे से शुरू होगा। इसका मोक्ष 12:48 बजे होगा।
-रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को भी खुली दुकानें, रही चहलपहल