{"_id":"44a70f7744875bfddac7a85f3708fae5","slug":"today-polling-in-three-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1341 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1341 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3,26,697 मतदाता आज करेंगे। पहले चरण में तीन ब्लाकों में मतदान आज होगा। इसमें जिला पंचायत के 174 और क्षेत्र पंचायत के 1167 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद होगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में अकबरपुर, मैथा, सरवनखेड़ा ब्लाक में आने वाली जिला पंचायत की 10 सीटों, जबकि क्षेत्र पंचायत की 249 सीटों पर आज मतदान होना है।
जिला पंचायत के 174 और क्षेत्र पंचायत के 1167 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि अकबरपुर ब्लाक में जिला पंचायत की तीन और क्षेत्र पंचायत की 74, सरवनखेड़ा ब्लाक में जिला पंचायत की तीन और क्षेत्र पंचायत 84, मैथा ब्लाक में जिला पंचायत की चार और क्षेत्र पंचायत की 91 सीटें हैं।
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लाक में 106058, सरवनखेड़ा ब्लाक में 127229 और मैथा ब्लाक में 129410 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, अकबरपुर ब्लाक मेेें मतदान स्थल 176, सरवनखेड़ा ब्लाक में 204 और मैथा ब्लाक में 222 हैं।
सभी 602 पोलिंग बूथों पर मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। सभी पार्टियां अपने मतदान सामग्री के साथ पहुंच चुकी हैं।