{"_id":"5d87bfc48ebc3e93da787e38","slug":"today-more-than-four-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-nine-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: आज चार लाख से अधिक वोटर करेंगे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, सुबह सात बजे से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: आज चार लाख से अधिक वोटर करेंगे नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, सुबह सात बजे से मतदान
Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में सदर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 4,01,697 मतदाता सोमवार को नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सामूहिक हत्याकांड में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा मिलने से यह सीट रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
अब इस सीट पर भाजपा से युवराज सिंह, बसपा से नौशाद अली, सपा से डॉ. मनोज प्रजापति, कांग्रेस से हरदीपक निषाद और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जमाल आलम मंसूरी प्रमुख हैं। इनके अलावा चार निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
मतदान संपन्न कराने के लिए 2096 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग पार्टियां रविवार की सुबह भरुआसुमेरपुर गल्ला मंडी से रवाना की गईं। शाम तक मतदान कर्मियों ने अपने-अपने केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया था।
विज्ञापन
पहली बार पांच बूथों पर क्यूआर पर्ची की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि 257 मतदेय स्थलों में 476 बूथ बनाए गए हैं। चार जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।