फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, married women will get a chance to showcase their talent on Big Memsaab.

Kanpur News: आज बिग मेमसाब में मिलेगा विवाहित महिलाओं को हुनर दिखाने का मौका

Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Today, married women will get a chance to showcase their talent on Big Memsaab.
कानपुर। 92.7 बिग एफएम व अमर उजाला के सहयोग से बिग मेमसाब बनने का मौका 14 दिसंबर को साकेतनगर स्थित होटल में मिलेगा। यहां सुबह 10 बजे से ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रतियोगिता भी करा सकते हैं। इसमें विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चार कैटेगरी नृत्य, गायन, कुकिंग और ब्यूटीशियन शामिल हैं। बिग मेमसाब के विजेता को इलेक्टि्रक स्कूटर मिलेगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, उपविजेताओं को उपहार मिलेगा। इसके अलावा इंस्टाग्राम पेज पर भी कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान दो मिनट का समय दिया जाएगा। नृत्य के लिए प्रतिभागी को संबंधित गीत की व्यवस्था खुद करनी होगी। कुकिंग के लिए प्रतिभागी को घर से ही एक शाकाहारी डिश तैयार कर लानी होगी। कार्यक्रम स्थल पर 30 मिनट का समय प्लेटिंग और सजावट के लिए मिलेगा। मेकअप आर्टिस्ट प्रतिभागी अपनी मॉडल को तैयार कर अपने साथ में लाए। इसके अलावा एक घंटे का समय और दिया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे तक स्थल पर अपने पहचान पत्र के साथ आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed