फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   today city will be a lot of bjp leaders

19 दिसंबर को पीएम मोदी और आज आएंगे अमित शाह

Fri, 16 Dec 2016 12:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
today city will be a lot of bjp leaders
19 को पीएम मोदी की रैली में 25 अतिथियों का मंच प्रस्तावित
भाजपा के कई बड़े नेता 16 दिसंबर को कानपुर आएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाम 7.30 बजे यहां पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद वह अगले दिन हेलीकाप्टर से करीब 11.30 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे। इस बीच वह प्रधानमंत्री के रैली स्थल भी जा सकते हैं। इसी तरह सांसद विनय कटियार बर्रा होते हुए पुखरायां विधानसभा भोगनीपुर में 12 बजे परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। वह सिकंदरा भी जाएंगे। केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति सुबह 5.38 बजे ट्रेन से पनकी पहुंचेंगी। वहां से वह पुखरायां जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल 9.30 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में रात रुकने के बाद ग्रामीण इकाई की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 19 दिंसबर को कानपुर आएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed