फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, 10 thousand virtual doses will be taken in the corona vaccination dry run

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन में आज 10 हजार लेंगे आभासी डोज, सौ टीमों के स्टाफ को दिया गया फाइनल प्रशिक्षण

Mon, 11 Jan 2021 01:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Today, 10 thousand virtual doses will be taken in the corona vaccination dry run
कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन - फोटो : amar ujala
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सोमवार को होगा। इसमें 10 हजार फ्रंट लाइन वर्कर बूथों पर जाकर आभासी डोज लेंगे। इसके साथ ही पूर्वाभ्यास की बारीकी से मॉनीटरिंग की जाएगी, जिससे कमियों का पता चल सके। शनिवार को अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। सेंटरों पर स्टाफ को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


हैलट के वार्ड नंबर तीन, उर्सला, केपीएम, सीएचसी और पीएचसी पर बूथ बनाए गए हैं। यहीं पूर्वाभ्यास होगा। पूर्वाभ्यास वैक्सीनेशन के पहले चरण को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसके लाभार्थियों में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर को शामिल किया गया है। हैलट ने पूर्वाभ्यास स्थल ओपीडी से हटाकर वार्ड नंबर तीन में कर दिया है।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ड्राई रन के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की भी टीम रहेगी। वहीं उर्सला में भी बूथ बना दिए गए हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि उर्सला में वैक्सीन केपीएम के सेंटर से लाई जाएगी। पूर्वाभ्यास में डेढ़ हजार स्टाफ शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सात सौ पुलिसकर्मी होंगे। इसके साथ ही सौ टीमों का पांच सौ स्टाफ रहेगा। इसके अलावा एएनएम, वार्ड ब्वाय आदि मिलाकर तीन सौ स्टाफ और रहेगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से सूची मांग ली गई है। सभी केंद्रों पर इंटरनेट दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed