फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To manage the investigation of the case in Kanpur, the inspector asked for a bribe

यूपी पुलिस की फिर फजीहत: मामले को मैनेज करने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, पीड़ित का खुलासा, पुलिस कमिश्नर ने बैठाई जांच

Fri, 13 May 2022 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 04:08 PM IST
सार

कानपुर में तैनात दरोगा ने अपनी करतूत से पुलिस महकमे की फजीहत करा दी। दरोगा का अपने कमरे में बैठकर एक मामले को मैनेज करने की एवज में रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
To manage the investigation of the case in Kanpur, the inspector asked for a bribe
आरोपी दरोगा यशपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मामले को मैनेज करने के एवज में दारोगा द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कल्याणपुर थाने का है, जहां दरोगा यशपाल सिंह का घूस लेते हुए एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  आरोप है कि उन्होंने एक मामले की जांच को मैनेज करने के नाम पर रुपए लिए हैं। लेकिन बात बिगड़ने पर रुपए देने वाले ने ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाने की इंदिरा नगर चौकी के प्रभारी दरोगा यशपाल सिंह हैं। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उनका एक वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि दरोगा यशपाल एक मामले की जांच कर रहे हैं। मामले को मैनेज करने के लिए आरोपी पक्ष ने थाना परिसर में दरोगा से बातचीत के दौरान ही 3000 हजार रुपये घूस दी थी, लेकिन पूरा मामला मैनेज करने के नाम पर दरोगा ने और घूस मांगी और आरोपी पक्ष से बात बिगड़ गई। 

विज्ञापन

इसके बाद घूस देने वाले युवक ने दरोगा का वीडियो वायरल कर दिया। दरोगा यशपाल सिंह कल्याणपुर थाने में करीब एक साल से तैनात थे। तीन दिन पहले ही उन्हें इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज बनाया गया था। अब वायरल वीडियो का कानपुर कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed