फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tired of torture for giving birth to daughter, married woman hanged herself, got married 11 months ago

बेटी को जन्म देने पर प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 11 माह पहले हुई थी शादी

Sun, 27 Dec 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Tired of torture for giving birth to daughter, married woman hanged herself, got married 11 months ago
मृतका अनीता - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेटी को जन्म देने पर ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके आई अनीता (23) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बिधनू के रावतारा गांव निवासी फूल कुमार ने बड़ी बेटी अनीता की शादी 11 माह पहले नारीबरी, शिवली (कानपुर देहात) निवासी शैलेंद्र उर्फ पुत्तू के साथ की थी। पुत्तू की गांव में आटा चक्की है। फूल कुमार का आरोप है कि 15 दिन पहले बच्ची को जन्म देने के बाद से ससुरालीजन अनीता को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इस पर गुरुवार को वह दोनों को अपने साथ घर ले आए। शनिवार सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर अनीता का भाई शिव शंकर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर अनीता का शव फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed