फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tired of domestic troubles, a woman hanged herself and died six days later

Kanpur News: घर के क्लेश से तंग महिला ने लगाया फंदा, छह दिन बाद माैत

Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic troubles, a woman hanged herself and died six days later
कानपुर। रेलबाजार मुनिया मोहाल निवासी सिम्मी (38) ने सोमवार को गृहक्लेश से तंग आकर फंदा लगा लिया था। बेटे ने देखा तो उसे लोगों की मदद से उतारकर हैलट पहुंचाया। हैलट में शनिवार को इलाज के दाैरान महिला की माैत हो गई। रविवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति विकास साहनी की कुछ वर्ष पहले माैत हो गई थी। वह अपने दो बच्चे मोसीन उर्फ बाबे और बेटी गोला के साथ रहती थीं। बेटा मोसीन शराब पीने के चलते आए दिन घर में कलह करता है। इस क्लेश में सिम्मी ने स्टूल पर चढ़कर साड़ी से फंदा लगा लिया था। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया बेटे से विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed