फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Timing of 126 trains passing through Kanpur Central changed

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली 126 ट्रेनों का समय बदला: कई ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट से घटाकर पांच मिनट

Sun, 05 Sep 2021 09:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Sep 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Timing of 126 trains passing through Kanpur Central changed
ट्रेन - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस समेत 126 ट्रेनों के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। अधिकतर ट्रेनें कानपुर सेंट्रल पर दो से पांच मिनट तक पहले आएंगी और जाएंगी। तमाम ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट से घटाकर पांच मिनट किया गया है। यह बदलाव अलग-अलग ट्रेनों में 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच लागू होगा।
विज्ञापन


प्रमुख ट्रेनें, जिनके समय में हुआ बदलाव
- 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 12 सितंबर से सेंट्रल पर पांच मिनट पहले सुबह 7:15 पर आएगी। 7:20 बजे रवाना होगी। वापसी में 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस कानपुर सेंट्रल पर रात में 10 मिनट पहले 8:25 बजे आकर 8:30 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन

- 04163 संगम एक्सप्रेस 10 सितंबर से रात 9:15 बजे आकर 9:20 बजे छूटेगी। 

- रांची-नई दिल्ली गरीब रथ सुबह 5:40 बजे आकर 5:45 बजे 13 सितंबर से छूटेगी। इसी तरह रायपुर गरीबरथ, लखनऊ-भोपाल गरीब रथ, प्रतापगढ़-भोपाल, लखनऊ-एलटीटी, कैफियत एक्सप्रेस, आगरा-कोलकाता, साबरमती एक्सप्रेस, आनंद विहार-हटिया, प्रयागराज-जयपुर, पटना-कोटा, इंदौर-पटना, गोरखपुर हमसफर, भागलपुर गरीब रथ, राजेंद्र नगर-पटना एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-एलटीटी, झांसी-लखनऊ, जोगबनी एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर, पुरी-नई दिल्ली, कासगंज-लखनऊ, वैशाली एक्सप्रेस सहित 126 ट्रेनों में बदलाव हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का स्टेटस जानें
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे की अधिकृत वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या erail.in और railyatri.in पर ट्रेन नंबर डालकर समय चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे के एनटीईएस के एप को डाउनलोड कर सकते हैं। where is my train एप भी गूगल प्ले से डाउन लोड कर ट्रेनों की सही लोकेशन और समय जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed