फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tilak Society Defeats Kings Club by 177 Runs in KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में तिलक सोसायटी ने किंग्स क्लब को 177 रन से हराया

Thu, 23 Apr 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Tilak Society Defeats Kings Club by 177 Runs in KDMA Cricket League
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए पहले मैच में तिलक सोसायटी ने किंग्स क्लब को 177 रन से हराया। दूसरे मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने फ्रेंड्स क्लब को 82 रन से और तीसरे मैच में कानपुर जिमखाना ने प्रिंस क्लब को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में केएन टाइटंस ने स्पोर्टिंग यूनियन को 161 रन से पराजित किया। पांचवें मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने गोल्डन स्पोर्टिंग को 270 रन से और छठवें मैच में आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने एमयूसी को चार विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन


कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए मैच में तिलक सोसायटी ने 36 ओवर में तीन विकेट पर 288 रन बनाए। टीम से अंजुल मिश्रा ने 197 रन जोड़े। गेंदबाजी में अभिलाष व अनुराग ने एक-एक विकेट झटका। वहीं किंग्स क्लब की पूरी टीम 24.1 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई। टीम से प्रद्युम्न ने 26 व पवन ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज पाल ने चार, आकाश ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर हुए मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 230 रन बनाए। टीम से अनुपम तिवारी ने 47, सोनू यादव ने 40 रन बनाए तो गेंदबाजी में हसीन ने तीन, अभिजीत व मो. हसन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 24.3 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई। टीम से अभिजीत ने 57 रन बनाए तो गेंदबाजी में अनंत ने पांच व अविनाश ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स मैदान पर हुए मैच में प्रिंस क्लब की टीम 26.1 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम से रिषभ ने सर्वाधिक 19 रन बनाए तो गेंदबाजी में यशराज व अतुल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कानपुर जिमखाना की टीम ने 17.3 ओवर में सात विकेट पर 99 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में अक्षत ने तीन विकेट लिए।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में केएन टाइटंस ने 39.2 ओवर में 274 रन बनाए। टीम से कुनाल सिंह ने 63 रन बनाए तो गेंदबाजी में सम्राट सिंह चंदेल ने पांच विकेट झटके। वहीं स्पोर्टिंग यूनियन की पूरी टीम 20.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम से अनुराग ने सर्वाधिक 56 रन बनाए तो गेंदबाजी में ऋषि मिश्रा ने छह विकेट अपने नाम किए।

पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 384 रन बनाए। टीम से देवांश सिंह ने 114 व कान्हा भाटिया ने 84 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यश ने दो विकेट लिए। वहीं गोल्डन स्पोर्टिंग की पूरी टीम 25.3 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई। टीम से भव्य ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशाल ने तीन, अंकज व प्रांशु ने दो-दो विकेट झटके।


जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए मैच में एमयूसी ने 35 ओवर में 169 रन बनाए। टीम से सौरभ झा ने 84 रन बनाए तो गेंदबाजी में शशांक ने तीन, कोमल सिंह व अमित मेहरा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आरबीआई स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने 25 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला जीता। टीम से अंकुर कपूर ने 56 और अमित मिश्रा ने 74 रन बनाए। गेंदबाजी में अमित कुमार व सौरभ झा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed