{"_id":"5f0a07e58ebc3e63e035b7e1","slug":"tiddi-dal-attack-in-five-surrounding-districts-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर आसपास के पांच जिलों में टिड्डियों का हमला, किसानों ने ताली-थाली बजा भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर आसपास के पांच जिलों में टिड्डियों का हमला, किसानों ने ताली-थाली बजा भगाया
Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में पाकिस्तानी टिड्डी दलों का पांच जिलों में शनिवार को भी हमला जारी रहा। किसानों के सतर्क रहने से फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचा। कई जगह किसानों ने ताली-थाली और शोरशराबा कर खेतों में टिड्डियों को बैठने नहीं दिया।
टिड्डियों के हमले की सूचना पर कृषि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रसायन का छिड़काव किया। उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में टिड्डियों ने खेतों में हमला कर आठ-दस बीघे फसल को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान किसानों ने ताली-थाली बजा और शोरशराबा कर टिड्डियों को भगाया।
यहां से दल सफीपुर पहुंचा, जहां किसानों ने धुआं आदि कर खेतों में बैठने नहीं दिया। कानपुर देहात में दोपहर तीन बजे कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र से पहुंची टिड्डियों ने बिल्हौर क्षेत्र के 50 गांवों में हमला बोला। यहां कई बीघे धान, मक्के की फसल संग पेड़ों की पत्तियों को चट कर दिया।
विज्ञापन
जालौन जिले में शाम पांच बजे झांसी की ओर से आए टिड्डियों के दल ने हैदलपुर गांव के बाहर बने सौर ऊर्जा प्लांट में हमला बोला, पर सतर्क लोगों ने शोर मचाकर व थाली-ताली बजाकर भगाया। हरदोई में कन्नौज के रास्ते घुसे टिड्डी दलों ने गोपामऊ क्षेत्र के कई गांवों में हमला बोल गन्ना, धान, शकरकंद और मक्का की फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचाया।
इसके बाद लखनऊ की ओर टिड्डी दल चला गया। फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के हब्बापुर, कोरीखेड़ा, मधवापुर, बीबीपुर, उस्मानगंज, पसई नगला में पहुंचे टिड्डी दल को ग्रामीणों ने ताली-थाली बजा और पटाखे छुड़ाकर भगाया।