फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Throwing young man in Arind river, not identified

अरिंद नदी में मिला युवक का शव

Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Throwing young man in Arind river, not identified
अरिंद नदी के किनारे मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। अज्ञात युवक (30) को मारकर अरिंद नदी में फेंक दिया। हत्यारों ने युवक का सिर काटकर धड़ से अलग किया है, जो नदी से नहीं मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को सकरावा चौकी क्षेत्र में ग्राम नगला बिहारी के सामने दोपहर करीब ढाई बजे अरिंद नदी में लोगों को सिर कटा शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर सीओ और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकाला गया। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। शिनाख्त नहीं हो पाने की मंशा से सिर काटकर हत्यारों ने कहीं और फेंका या छिपाया हो सकता है।
विज्ञापन

सीओ छिबरामऊ शिवकुमार थापा ने बताया कि हत्या कहां की गई है यह जांच का विषय है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिले और थानों से संपर्क किया जा रहा है। अरिंद नदी मैनपुरी से होकर यहां पहुंचती है, ऐसे में नदी से जुड़े जिलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर स्लेटी रंग की पैंट, काली बेल्ट मिली है। शरीर पर शर्ट नहीं मिली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed