फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Throat infection persists even after fever subsides

Kanpur News: बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं जा रहा गले का संक्रमण

Thu, 15 Oct 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Throat infection persists even after fever subsides
राजपुर (कानपुर देहात)। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुकाम-खांसी के साथ गले में संक्रमण के मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बुखार ठीक होने के बाद भी मरीजों को गले में संक्रमण सप्ताह से दस दिनों तक समस्या बनी रह रही है। इस तरह की मरीजों की ओपीडी में संख्या बढ़ी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 100-150 मरीज प्रतिदिन इलाज को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पीएचसी खुलते ही ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। जुकाम, बुखार वायरल के अलावा गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सामान्य दिनों में गले की समस्या लेकर औसतन 10 से 15 मरीज पहुंच रहे थे लेकिन बदलते मौसम में अब यह संख्या बढ़कर 30 के पार हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर यह संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच सकता है। ओपीडी में इलाज कराने पहुंची बैना रसूलपुर के जानकी देवी ने बताया कि कई दिन से गले में दर्द की शिकायत है। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव के कारण संक्रमण बताया है।
विज्ञापन

राजपुर के संतोष, राजेश कुमार, पल्लवी व शिवम ने भी गले में खराश की समस्या बताई। चिकित्सकों के मुताबिक सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। तेज बुखार-खांसी गले में खराश दर्द से मुंह का स्वाद भी बिगाड़ रहा है। इलाज के दौरान बीच में दवा छोड़ने से मर्ज कई दिनों तक परेशान कर रहा है। इससे कमजोरी बढ़ने से मरीजों में चिड़चिड़ापन आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. आशीष मिश्रा ने कहा कि लोग दवा के साथ-साथ गर्म पानी का सेवन करें। ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक, ठंडे जूस, लस्सी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। ताजा भोजन करें और वायरल संक्रमण से बचने के लिए उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी। बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करने की भी हिदायत दी गई है।
.................
यह बरतें सावधानी
-धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं।

- खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं।
- शीतल पेय पदार्थ, आइसक्रीम और ठंडी चीजों का सेवन कम करें।
- आंवला, संतरा, नीबू और विटामिन सी वाली चीजें लें।
-बाहर का खाना खाने से बचें।
- दही व मट्ठे का सेवन अभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed