{"_id":"621924f6d0701e3f9a7a916c","slug":"three-youths-killed-in-road-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की नहीं हुई पहचान, पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो की नहीं हुई पहचान, पड़ताल में जुटी पुलिस
Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:20 AM IST
सार
तीनों की मौके पर मौत हो गई। दो की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुरवा- उन्नाव मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। दो की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
बताते हैं कि तौरा गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों ने तीनों को खून से लथपथ देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक मृतक की पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के मुंडेरा डहरौली निवासी नीरज (30) पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। अन्य की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन