फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three thieves arrested seven stolen pumping sets bikes used in  incidents also recovered search for two more

Hardoi: तीन चोर गिरफ्तार…चोरी के सात पंपिंग सेट, घटनाओं में इस्तेमाल बाइक भी बरामद, दो और की तलाश

Sat, 18 Jan 2025 10:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:04 AM IST
सार

Hardoi News: सीओ ने बताया कि इन तीनों ने अपने दो और साथियों की मदद से घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से चोरी के सात पंपिंग सेट बरामद हुए हैं। बरामद हुए पंपिंग सेट पाली और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों से चोरी किए गए थे।

विज्ञापन
Three thieves arrested seven stolen pumping sets bikes used in  incidents also recovered search for two more
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मझिला थाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से सात पंपिंग सेट बरामद किए हैं। चोरों के पास से घटनाओं में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव निवासी मुन्नेमियां ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके बहनोई के मकान के बाहर से 15 जनवरी की रात किसी ने पंपिंग सेट चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

तीन चोरों को टीम ने किया गिरफ्तार
इसी दौरान सूचना पर मझिला के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव के नेतृत्व वाली टीम ने बेंदुआ निवासी शिवम प्रजापति, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नरहाई निवासी राम बहादुर और शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

चोरी के सात पंपिंग सेट बरामद
सीओ ने बताया कि इन तीनों ने अपने दो और साथियों की मदद से घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से चोरी के सात पंपिंग सेट बरामद हुए हैं। बरामद हुए पंपिंग सेट पाली और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों से चोरी किए गए थे। इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed