{"_id":"5b7acda942c792464e17666a","slug":"three-teenagers-drowned-while-bathing-in-the-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे का हाथ पकड़ गंगा में उतरीं 3 किशोरियां, फिर जो हुआ उससे रुक नहीं रहे 'मुस्कान के आंसू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे का हाथ पकड़ गंगा में उतरीं 3 किशोरियां, फिर जो हुआ उससे रुक नहीं रहे 'मुस्कान के आंसू'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर सेंग गंगा तट पर स्नान के लिए गईं क्षेत्र के राजेपुर गांव की तीन किशोरियां गहरे पानी में नहाने के दौरान डूबने लगीं। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने एक किशोरी को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। क्षेत्रीय गोताखोरों ने नदी में छलांग भी लगाई लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी अपने प्रशिक्षित गोताखोर नदी में उतारे, पर देरशाम तक डूबी दोनों किशोरियों का कोई पता नहीं लग सका। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अकबरपुर सेंग ग्राम प्रधान शशी राजपूत ने बताया सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए लोग तट पर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी तीन सहेलियां संगीता (16) पुत्री बराती लाल, संध्या (15) पुत्री उमेश सिंह, मुस्कान (14) पुत्री रमेश एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा नदी में स्नान के लिए उतरीं। गंगा तट पर नमामि गंगे योजना के तहत पक्के घाट का निर्माण किया गया जा रहा है इसलिए निर्माणाधीन घाट के समीप ही तीनों एक-दूसरे के साथ स्नान करने लगी।

संगीता और मुस्कान ने उसे खींचने का प्रयास किया
डेमो पिक
स्नान के दौरान संध्या का पैर गहरे पानी में जाने लगा। इस पर संगीता और मुस्कान ने उसे खींचने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण तीन किशोरियां देखते ही देखते गहरे पानी में गोते खाने लगीं। तीनों किशोरियों की डूबता देख आसपास के स्नानार्थियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने छलांग लगाकर मुस्कान को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन संगीता और संध्या गहरे पानी में समा गईं। आनन-फानन में क्षेत्रीय गोताखोरों को पानी में उतारकर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह कई प्रशिक्षित गोताखोरों के संग गंगा तट पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। लेकिन शाम तक चले बचाव कार्य में संगीता और संध्या का कोई पता नहीं लग सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी के तेज बहाव में बह गई हैं या फिर पक्के गंगा घाट निर्माण में किए गए गड्ढों में दो किशोरियां डूबी हैं। घटना के बाद मुस्कान और डूबी किशोरियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।