{"_id":"61e081f255a4791c7e7b87a0","slug":"three-talaq-given-for-not-fulfilling-the-demand-of-five-lakh-rupees-and-gold-chain-in-dowry-akbarpur-news-knp6751877162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
रसूलाबाद। दहेज में पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तलाक दे दिया। महिला ने रसूलाबाद थाने में पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माल का पुरवा निवासी सन्नो बेगम इस समय द्वारिका गंज झींझक में रह रही है। सन्नो बेगम ने बताया कि उसका निकाह छह वर्ष पहले वसीक उर्फ बफाती के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला।
इसके बाद पति, ससुर सलीम, सास साबिया, जेठ बबलू, देवर महरुम व हारून, ननद रूबी व छोटी ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये और सोने की चेन की मांग की शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
जब उसने असमर्थता जताई तो उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 नवंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। उसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। सन्नो ने बताया कि पति वसीक ने उसे तीन तलाक दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।