फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three students returning from coaching were kidnapped, held hostage and beaten, money and mobiles were looted

Kanpur News: कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों को अगवा कर बंधक बनाकर पीटा, रुपये व मोबाइल लूटे

Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three students returning from coaching were kidnapped, held hostage and beaten, money and mobiles were looted
कानपुर। स्कूली छात्रों से वसूली और मारपीट करने के लिए कुख्यात फुरकान लेडी का बादशाह गैंग फिर सक्रिय हो गया है। गैंग के सरगना फुरकान ने शनिवार को कोचिंग से घर आ रहे अजीतगंज निवासी तीन छात्रों को अगवा कर अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल व रुपये लूट लिए। घर से और रुपयों को लाने का दबाव बनाकर छोड़ दिया। छात्रों से मिली जानकारी पर परिजन जब फुरकान के पिता से शिकायत करने पहुंचे तो उसने भी धमकाया। पीड़ित परिजनों ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबूपुरवा अजीतगंज कालोनी निवासी ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे बेटा अपने दो दोस्तों के साथ इलाके में स्थित कोचिंग से पढ़ कर लौट रहा था। रास्ते में बादशाह गैंग के सरगना फुरकान ने रोक लिया और साथी उत्कर्ष संग उन्हें अजीतगंज स्थित घर ले गया। करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर बेल्ट, रॉड, डंडे से पीटा। जेब में पड़े डेढ़ हजार रुपये व तीनों के मोबाइल छीन लिए। छात्रों को धमका कर एक पांच हजार रुपये देने का दबाव बनाकर छोड़ा। डरे-सहमे छात्र घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद छात्रों के पिता फुरकान के घर पहुंचे और उसकी कारस्तानी बताई। हालांकि बेटे को डांटने के बजाय पिता फन्ने खान ने उसका ही पक्ष लिया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो फन्ने खान ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ितों ने बाबूपुरवा पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वसूलीबाज फुरकान पर बाबूपुरवा और एक बर्रा में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में बाबूपुरवा में महिला अधिवक्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के मामले में पुलिस उसे जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर वसूली करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जनवरी: बर्रा इलाके में किदवईनगर स्थित स्कूल के दसवीं के छात्र को पीटकर उंगली तोड़ दी थी। उसे धमकाकर 5.50 लाख रुपये के जेवर घर से चोरी कराए थे।
18 अप्रैल: इलाके के युवक को पीटने का 12 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था।

3 मई 2024: बेगमपुरवा सफेद कालोनी निवासी मोहम्मद समीर से फैक्टरी से लौटते समय गांधी पार्क के पास पांच हजार रुपये लूट लिए थे।
16 नवंबर 2024: बाबूपुरवा में महिला अधिवक्ता के घर के बाहर लगा कैमरा चोरी किया। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

अक्तूबर2024: नौबस्ता और हनुमंत विहार में छात्रों को पीट कर हजारों रुपये की वसूली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed