{"_id":"5b73da1942c7927a56753e35","slug":"three-priests-attacked-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला, जीभ काटकर धड़ से अलग कर दी गर्दन, गौकशी का जताया था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला, जीभ काटकर धड़ से अलग कर दी गर्दन, गौकशी का जताया था विरोध
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरकोट में देर रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में सो रहे तीन पुजारियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे दो पुजारियों की जीभ काटकर गर्दन भी धड़ से अलग कर दी। जबकि एक पुजारी को पुलिस ने मरणासन्न हालत में सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे गौकशी का मामला बताया जा रहा। जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
आक्रोशित लोगों ने बिधूना भरथना मार्ग पर लगाया जाम लगा दिया। मृतक पुजारियों के द्वारा क्षेत्र में गौकशी का विरोध जताया जाता था। आक्रोशित जाम लगाए लोगों ने पुलिस से की मारपीट। भीड़ को तितरबितर करने और काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। पुजारियों की हत्या से आक्रोशित लोग मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि संतो की हत्या पर सीएम योगी को आना होगा तभी शव उठने देंगे। आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।