फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three police teams could not find the criminals even on the fourth day of the incident.

Kanpur News: घटना के चौथे दिन भी बदमाशों को नहीं खोज सकीं पुलिस की तीन टीमें

Sat, 30 May 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three police teams could not find the criminals even on the fourth day of the incident.
रूरा। थाना क्षेत्र के सराय गढ़ेवा के पास मंगलवार दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सवा घंटे में चार लोगों ने लूट कर कर सनसनी फैला दी। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। वहीं, मौके से भाग निकले दो बदमाशों की तलाश में लगाई गईं पुलिस की तीन टीमें चौथे दिन शुक्रवार को भी दोनों को नहीं खोज सकी हैं।
विज्ञापन

सराय गढ़ेवा के पास चार लोगों से हुई लूट के मामले में सर्विलांस, एसओजी सहित थाना की तीन टीमों ने शुक्रवार को कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज व जालौन में दबिश देकर बदमाशों की तलाश की लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। बता दें कि सराय गढ़ेवा निवासी छात्र सूर्यांश ने मंगलवार को रूरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसका मोबाइल, फेरी दुकानदार वीरू कश्यप के तीन हजार रुपये व मोबाइल, खेतों से वापस घर आ रहे किसान दुर्गेश कुशवाहा के 1500 रुपये व सराय गढ़ेवा के रामलखन के पांच हजार रुपये लूट लिए थे। फेरी दुकानदार ने भटौली चौराहे के पास बाइक सवार लुटेरों में से पीछे बैठे एक लुटेरे को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया था। जिसने अपना नाम विश्वनाथ दोहरे निवासी ठकुरन गढ़ेवा बताया था जबकि उसके साथी मोहित वाल्मीकि व हिमांशु मौके से भाग निकले थे। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में टीमें जिले के साथ सीमावर्ती जिलों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed