{"_id":"5cb74a09bdec2214676ac58c","slug":"three-person-died-in-painful-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे चल रहे एक परिवार को बेकाबू बोलेरो ने रौंदा, तीन की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे चल रहे एक परिवार को बेकाबू बोलेरो ने रौंदा, तीन की मौत, गांव में पसरा मातम
Wed, 17 Apr 2019 09:15 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर-बिधूना मार्ग के नयापुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क किनारे चले रहे एक परिवार को रौंदा दिया। बोलेरो की चपेट में आने से दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई। हादसे का शिकार बने बहू और बेटे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई, जबकि बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि रिश्तेदारी में तिलक समारोह से वापस लौटते समय वाहन न मिलने के कारण पूरा परिवार पैदल ही लौट रहा था। कोतवाल ने रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
शिवली कोतवाली क्षेत्र गांव बारनपुर कहिंजरी के मजरा रायपुर निवासी सुखदेई (60) अपने पुत्र रमेश चंद्र उर्फ कल्लू (37), बहू श्रीमती (32) व नाती पिंटू (10) के साथ मंगलवार की रात नयापुरवा गांव निवासी रिश्तेदार राजू के तिलक समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद रात में ही वह सब अपने गांव के लिए वापस हो लिए। वाहन न मिलने के कारण वह पैदल ही सड़क किनारे किनारे से चल रहे थे। कुछ दूर चलते रसूलाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार सभी को रौंदती हुई चली गई।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पसरा मातम
दुर्घटना की जानकारी होते ही शिवली कोतवाल चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचे। सुखदेई और उसके नाती की मौत हो चुकी थी। रमेशचंद्र और उसकी पत्नी श्रीमती को घायल अवस्था में सीएचसी भेजा। जहां से डॉ उमाशंकर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कानपुर हैलट भेजा। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने घायलों को कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रमेशचंद्र की भी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी श्रीमती का इलाज चल रहा है।
मृतक के भाई अंगनू ने बताया कि सभी लोग कुछ ही दूर पैदल चले थे कि तेज रफ्तार बोलेरो ने सभी लोगों को रौंद दिया। मां और भतीजे की मौत हो गई थी। भाई की कानपुर में मौत हो गई। एसएसआई सुधाकर पांडेय ने बताया कि दो मृतकों को शिवली व एक मृतक को कल्यानपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई अंगनू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रायपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से लोग मातम पसरा रहा। गांव में चूल्हे नहीं जले। नयापुरवा गांव से लौटते समय मंगलवार की देर रात मां सुखदेई, पुत्र रमेश चंद्र उर्फ कल्लू व नाती पिन्टू की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बहू श्रीमती अस्पताल में भर्ती है। कल्लू का बड़ा बेटा अभिषेक दिल्ली में है।