फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people went down to take out slippers from well died due to poisonous gas, bodies sent for postmortem

Banda: कुंए से चप्पल निकालने उतरे तीन की जहरीली गैस से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे…परिजनों में हड़कंप

Sun, 22 Sep 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 02:52 PM IST
सार

Banda News: बड़ागांव में कुएं में चप्पल निकालने उतरे तीन लोग जहरीली गैस का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three people went down to take out slippers from well died due to poisonous gas, bodies sent for postmortem
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तीन लोगों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव निवासी मोहनलाल पटेल के निजी कुएं पर लगी गाटर को अनिल पटेल (40) पुत्र मोहनलाल काट रहे थे।

विज्ञापन



तभी अनिल की चप्पल कुएं में गिर गई, जिसको निकालने के लिए वो कुएं में उतरा था। तभी जहरीली गैस के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। उसको बचाने के लिए संदीप वर्मा (21) पुत्र और बाला वर्मा (25) कुएं में उतरे, तो वह भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान ऑक्सीजन लेकर कुएं में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला गया। तीनों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा  है। मौके पर एडीएम बांदा राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी नमन मेहता, सीओ राजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed