{"_id":"6a83440c02d6d753a301128b","slug":"three-people-including-a-trader-beaten-after-scooter-bike-collision-robbery-of-9-lakh-alleged-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद व्यापारी समेत तीन को पीटा, नौ लाख रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद व्यापारी समेत तीन को पीटा, नौ लाख रुपये लूटने का आरोप
Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में दर्जनभर लोगों ने गल्ला व्यापारी और उसके दो परिजनों की डंडों व कुल्हाड़ी से पिटाई कर दी। तीनों घायल हो गए। व्यापारी ने हमलावरों पर नौ लाख रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुटला रहुनिया निवासी गल्ला व्यापारी सुनील कुमार (45) सोमवार रात मंडी से स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मोहल्ले के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसे लेकर बाइक सवार से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक सवार के करीब दर्जनभर साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील पर डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटी और छोटा भाई बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सुनील का आरोप है कि वह कारोबार के सिलसिले में बैंक से नौ लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर ले जा रहे थे। हमलावर मारपीट के दौरान नकदी से भरा बैग और सोने की चेन ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद में मारपीट का लग रहा है। लूट का आरोप सही नहीं प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन