{"_id":"5c6c4781bdec22739c3feef8","slug":"three-people-died-in-bike-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की रस्म से लौट रहे थे बहनोई और साले, रास्ते में मिल गई मौत, घर पहुंचे शव तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की रस्म से लौट रहे थे बहनोई और साले, रास्ते में मिल गई मौत, घर पहुंचे शव तो मच गया कोहराम
Tue, 19 Feb 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कछौना बघौली प्रताप नगर मार्ग पर सोमवार रात बाइक के किसी वाहन की चपेट में आने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के बीच साले-बहनोई का रिश्ता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों बाइक सवारों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के बक्शखेड़ा निवासी रामशरण के बेटे सीतांशु का सोमवार को देवाई कार्यक्रम (शादी से पहले होने वाली रश्म) था। कार्यक्रम में शामिल होने रामशरण के दो साढ़ू कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुन्नाखेड़ा निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र दर्शन, बेनीगंज थाना क्षेत्र के बढ़ैय्यनखेड़ा निवासी मंशाराम (45) पुत्र जगन्नाथ और साला कासिमपुर क्षेत्र के मर्दनखेड़ा निवासी मंशाराम (35) पुत्र सुंदरलाल आए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे बघौली प्रताप नगर मार्ग से गुजरते वक्त बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। तीनों को लहूलुहान हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचवाया। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन से रामशरण को जानकारी दी। इसके बाद तीनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन