{"_id":"69ff9bb3ec002edd41062452","slug":"three-pairs-of-unreserved-special-trains-via-central-kanpur-news-c-362-1-ka11003-147277-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेंट्रल होकर तीन जोड़ी और अनारक्षित विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेंट्रल होकर तीन जोड़ी और अनारक्षित विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह तीनों उदना-जयनगर-सूरत के बीच चलेंगी जो कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एक जोड़ी ट्रेन 09041/09042 में से एक उधना से दिनांक नौ, पांच मई तो दूसरी जयनगर से 11,18 मई को चलेगी। दूसरी 09045/09046 में से एक उधना से 10, 17 मई तो दूसरी जयनगर से 11, 18 मई को चलेगी। इसी तरह 09047/09048 में से एक उधना से दस, 17 मई तो दूसरी जयनगर से 11, 18 मई को चलेगी। इन सभी में 22 कोच होंगे।
60 मिनट देरी से चलेगी ब्रह्मवर्त-कानपुर सेंट्रल
कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-67 पर टीटीई बिल्डिंग हटाई जानी है। इस वजह से एक जोड़ी ट्रेनें देर से चलेंगी। ट्रेन नंबर- 64172 ब्रह्मवर्त-कानपुर सेंट्रल दैनिक एक्सप्रेस 10 मई से 23 जून तक ब्रह्मावर्त से 60 मिनट देरी से तो 64173 कानपुर सेंट्रल-ब्रह्मवर्त दैनिक एक्सप्रेस 10 मई से 23 जून तक अनवरगंज से 60 मिनट देरी से चलेगी।