{"_id":"5fff483d8ebc3e2e2c37cb04","slug":"three-pair-trains-going-to-south-will-run-from-april-will-pass-through-kanpur-central-station-reservation-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से चलेंगी साउथ जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर गुजरेंगी, रिजर्वेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से चलेंगी साउथ जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर गुजरेंगी, रिजर्वेशन शुरू
Thu, 14 Jan 2021 11:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
कोरोना काल से बंद चल रहीं दक्षिण भारत जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें अप्रैल से शुरू होंगी। ये ट्रेनें सेंट्रल स्टेशन होकर दक्षिण भारत जाती हैं। बंगलूरू के यशवंतपुर और तेलंगाना के सिकंदराबाद के लिए अब सेंट्रल स्ट्रेशन से अप्रैल से ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं।
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 05015 हर सोमवार को चलेगी। 12 अप्रैल से यशवंतपुर से रात 11:40 बजे ट्रेन चलेगी। 14 अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और शाम 6:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 05016 गोरखपुर से 14 अप्रैल से हर बुधवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी। दोपहर 1:17 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। तीसरे दिन यानी शुक्रवार को रात पौने तीन बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02591 10 अप्रैल से गोरखपुर से हर शनिवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी। उसी दिन दोपहर 1:17 बजे पांच मिनट के लिए कानपुर रुकेगी। तीसरे दिन रात में तीन बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02592 यशवंतपुर से 12 अप्रैल से हर सोमवार को शाम 5:20 बजे चलेगी। तीसरे दिन सुबह 8:35 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 02589 14 अप्रैल से गोरखपुर से हर बुधवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी। दोपहर 1:17 बजे पांच मिनट के लिए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02590 सिकंदराबाद से 15 अप्रैल से हर गुरुवार को रात 9:35 बजे छूटेगी। दूसरे दिन रात 11:05 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पांच मिनट के लिए आएगी। अगली सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।